ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर कांग्रेस भाजपा में छिड़ी बहस |

भोपाल : 15/7/2023 : पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा नेताओं में  बहस छिड़ गई है, दोनों पार्टियों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए  गृह मंत्री नरोतम मिश्रा ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक हितों के लिए युवाओं के मन में डिप्रेशन का भाव पैदा करना चाहते हैं | मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ ने पहले तो राहुल गांधी को मटियामेट कर दिया अब प्रियंका गांधी से झूठा ट्वीट करा दिया | इसके बाद खुद दुबई निकल लिए | शुक्रवार को परीक्षा में चयनित विद्धार्थी परीक्षा निरस्त नहीं करने की मांग को लेकर गृह मंत्री से मिलने पहुंचे थे | मिश्रा ने पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया | वहीं, कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने पटवारी चयन परीक्षा में फर्जीबाड़े को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला | पत्रकार वार्ता में पटवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा द्वारा लगाए गए कांग्रेस पर भ्रमित करने के आरोप अगर सही हैं तो सीएम ने जांच के आदेश क्यों दिए ? परीक्षा का परिणाम क्यों रोका ?  या तो नरोत्तम मिश्रा भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ? सीएम का विभाग होने के कारण वह ज़िम्मेदारी से बचना चाहते हैं | पटवारी ने कहा कि जो ऑनलाइन परीक्षा होती है, उसमें ऑनलाइन घोटाला होता है, बंटवारा भी ऑनलाइन होता है | उन्होने कृषि विस्तार अधिकारी , फॉरेस्ट गार्ड, नर्सिंग, संविदा शिक्षक जैसे घोटाले गिनवाए | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com