ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
टंकी की सफाई के लिए चार बच्चों को टंकी में उतारने वाले चौकीदार ने वाल्व खोला, प्रेशर के कारण पाइप में फंसा पैर डूबने से 1 बच्चे की मौत |

अशोक नगर : 15/7/2023 : ईसागढ़ के बमनावर गांव में शुक्रवार को एक चौकीदार की लापरवाही ने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया | दरअसल नल जल योजना के तहत बनाई गई टंकी की सफाई के लिए चौकीदार ने चार बच्चों को टंकी में उतारा | बच्चों की उछलकूद से कचरा ऊपर आते ही चौकीदार ने नीचे से टंकी का वाल्व खोल दिया | इससे बने प्रेशर के कारण एक बच्चे का पैर सीधे पाइप में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई | हादसे के बाद गांव का चौकीदार वहां से फरार हो गया | इतना ही नही हादसे के बाद पीएचई के अधिकारियों से लेकर ठेकेदार तक सबने हाथ खड़े कर दिए | अधिकारियों ने तो मोबाइल उठाना ही बंद कर दिया | इस अधूरे निर्माण की टंकी को ठेकेदार ने पहले तो पंचायत के हाथों में देने का प्रयास किया, लेकिन पंचायत ने निर्माण पूरा होने तक अपने हाथों में लेने से मना कर दिया | लेकिन ठेकेदार ने गांव के मुकेश लोधी को चौकीदार रखते हुए टंकी से सप्लाई शुरू करवा दी | अधूरे निर्माण पर ही हैंडओवर करने के कारण ही यह हादसा हुआ है | परिजनों के बयानों के आधार पर गांव के ही एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com