ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चड्डी- बनियान गैंग ने फिर मचाया आतंक, पूर्व कलेक्टर पंत के घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर 14 गोल्ड मेडल सहित नगदी व जेवर लूट लिए |

इंदौर : 17/7/2023 : एक बार फिर चड्डी बनियान गैंग का आतंक इंदौर शहर के कनाड़िया क्षेत्र में देखने को मिला | कनाड़िया क्षेत्र में रहने वाले पूर्व कलेक्टर रेणु पंत के घर में रात दो बजे घुसे बदमाशों ने सबसे पहले उनके डॉग को नशीला पदार्थ खिलाया | फिर आउट हाउस में चौकीदार और डॉग को भी बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया | खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर अंदर आए, और ग्राउंड फ्लोर के सभी कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी फिर नीचे हॉल और ऊपर के कमरों में रखी अलमारियों में से नगदी व ज्वेलरी चुरा ले गए | पंत ने बताया कि चोर उनके और उनके पति डॉक्टर ललित मोहन पंत के 14 गोल्ड मेडल भी चुरा ले गए | रेणु पंत और उनके पूरे परिवार को बंधक बनाकर चड्डी-बनियान गैंग के बदमाश बड़े आराम से करीब दो घंटे तक वारदात करते रहे | पंत ने बताया कि बेटी डॉ. पल्लवी और दामाद डॉ. गौरव पुरोहित तीन दिन की अपनी बच्ची को सुला रहे थे तभी उन्हें बदमाशों के आने की भनक लगी | उन्होने अंदर से गेट लगा लिया और फोन कर हमें सतर्क किया, हमने पुलिस को सूचना दी, पुलिस पड़ोसी की छत से आई और हमे बाहर निकाला |  संपत फार्म जैसे हाई सिक्योरिटी इलाक़े में चोरी से रहवासी दहशत में आ गए हैं | इससे पहले भी चड्डी बनियान गैंग के बदमाशों ने चंदन  नगर इलाक़े में एक प्राथना स्थल पर डकैती की थी | एक दिन पहले ही पालदा में  उद्दोगपति और द्वारकापुरी में व्यापारी महिला के साथ लूट की वारदात हो चुकी है | उधर पुलिस अधिकारियों ने बदमाशों को सामान्य नकबजन बताया | पुलिस ने नकबजन का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com