ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
सतपुड़ा की आग बुझाने में असफल रहा फायर एक्सटिंग्विशर अब वल्लभ भवन व विंध्याचल में लगाया जाएगा |

भोपाल : 18/7/2023 :( नुजहत सुल्तान ) सतपुड़ा भवन में दो महीने पहले लगी भीषण आग से पूरा सतपुड़ा भवन अस्त व्यस्त होकर रह गया | हालांकि, उसमे आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर लगा हुआ था | लेकिन फिर भी आग बुझाने में असफल रहा और तमाम ज़रूरी दस्तावेज़ जलकर खाक हो गए थे | लेकिन प्रशासन इसी असफल यंत्र को बल्लभ भवन और विंध्याचल में लगाने के लिए 35 लाख रुपए खर्च कर रहा है | जबकि नेशनल बिल्डिंग कोड के अनुसार इन तीनों बिल्डिंग में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया जाना चाहिए |  इसके लिए बिल्डिंग के स्ट्रक्चर में किसी तरह के बदलाव की ज़रूरत नहीं है | बिल्डिंग के टॉप फ्लोर और ग्राउंड फ्लोर पर सेपरेट टैंक के साथ फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर अलार्म लगाए जा सकते हैं | इधर, पीडब्ल्यूडी के सीपीए डिवीजन ने तीनों बिल्डिंग फायर एक्सटिंग्विशर लगाने के लिए तीन अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं | विंध्याचल भवन में 12 लाख 5 हज़ार, बल्लभ भवन में 11 लाख 29 हज़ार और सतपुड़ा भवन में 12 लाख 41 हज़ार से एक्सटिंग्विशर लगाए जा रहे हैं | 20 लाख से कम टेंडर होने से एक्जीक्युटिव इंजीनियर स्तर पर टेंडर जारी हुए हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com