ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया में आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी सर्जरी का ज़रूरी सामान बाहर से मंगाया बेटे के पैर की सर्जरी के लिए मां ने अपने जेवरात बेचकर की पैसों की व्यवस्था |

भोपाल : 18/7/2023 : भैंसदेही में रहने वाला 16 वर्षीय रोहित डोंगरे 7 जून को एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था | इस हादसे में उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई थी | परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे हमीदिया रैफर कर दिया गया था | हमीदिया के डॉक्टरों ने पैर की हड्डी बुरी तरह टूटने के कारण पैर को घुटने के नीचे से काटने की ज़रूरत बताई थी | परिजनों ने इस पर सहमति दी तो सर्जरी की तैयारी कर ली गई | लेकिन जिस दिन सर्जरी हुई उसी दिन पिता कल्लू डोंगरे को एक पर्ची थामा दी, जिसमें दवाओं सहित कुछ ज़रूरी सामान लिखा हुआ था | डॉक्टरों का कहना था कि अगर यह सामान बाहर से ला दिया गया तो सर्जरी हो जाएगी वरना सर्जरी की तारीख आगे बढ़ा दी जाएगी | रोहित के माता-पिता के पास इतना पैसा नहीं था, इसलिए रोहित की मां ने अपने गहने बेचकर बेटे के पैर की सर्जरी करवाई | परिजनों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उनको अपनी जेब से पैसा खर्च करना पड़ रहा है | गहने बेचने के बाद भी पैसों की मांग की गई तो मां ने अपने रिशतेदारों से कुछ पैसा उधर लिया | आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी 35 हज़ार रुपए खर्च हुए हैं | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com