ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बारिश के कारण खराब हुई सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी व नगर-निगम एक दूसरे को ठहरा रहे जिम्मेदार |

भोपाल : 19/7/2023 :(नुजहत सुल्तान )  अभी तो तेज़ बारिश शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन सड़कों पर जगह – जगह गड्ढे होने लगे हैं | रेलवे स्टेशन के पास अल्पना तिराहे पर फिर गड्ढे ही गड्ढे हो गए | पिछली बरसात में भी यहां सड़क जर्जर हो गई थी | हमीदिया रोड पर गड्ढों के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई थी | इसके बाद सड़क पर पेचवर्क हुआ, लेकिन बारिश शुरू होते ही सड़क फिर खराब हो गई | पिछले 6 महीनों में जिन सड़कों पर पेचवर्क या डामरीकरण हुआ है, वहां फिर से परत उखड़ गई है, या गड्ढे हो गए हैं | शहर में सड़कों के रखरखाव का जिम्मा मुख्य रूप से पीडब्ल्यूडी और नगर-निगम के पास है, पीडब्ल्यूडी अपनी सड़कों पर गड्ढों के लिए नगर-निगम को दोषी ठहरा रहा है | पीडब्ल्यूडी का कहना है कि निगम ने जहां खुदाई की है वहां हमारी सड़कें खराब हैं | जबकि, नगर-निगम का तर्क है कि पानी और सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़कों का रेस्टोरेशन भी तत्काल हो रहा है | शहर में जहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है, वहां पानी जमा होने से सड़कें खराब हो रही हैं | लेकिन उन्हें तत्काल ठीक भी किया जा रहा है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com