ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पिता के हाथों खोदा गया बोरवेल बना दो साल की बेटी की मौत का कारण जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में |

सिरोंज/विदिशा : 19/7/2023 : सिरोंज तहसील के कजरी बरखेड़ा गाँव में पप्पू अहिरवार अपने दामाद के साथ मिलकर घर के आंगन में तीन दिन से हैंडमशीन से बोरवेल खोद रहे थे | 10 इंच चौड़े गड्ढे की 20 फीट तक खुदाई कर ली थी | दो साल की बच्ची अस्मिता अपनी माँ के साथ 5 महीने से अपने नाना के घर रह रही थी | बच्ची का मंगलवार को जन्मदिन था उसके पिता इंदर सिंह अहिरवार बाजार से उसके जन्मदिन के लिए सामान लाने गए थे | लेकिन बेटी का जन्मदिन मातम में उस वक़्त बदल गया जब वह सुबह करीब 10 बजे खेलते खेलते आई और बोरवेल में गिर गई | वह 15 फीट गहराई में फंसी थी, हादसे के कुछ देर बाद ही छाती में चोट आई और दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई | एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम ने 16 फीट का गड्ढा खोदकर 5 फीट की टनल बनाकर 7 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला | माता-पिता गहरे सदमे में हैं पिता को क्या मालूम था उनके हाथों खोदा गया बोरवेल ही उनकी मासूम बेटी की मौत का कारण बन जाएगा |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com