ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बाइक सवार एएसआई की ड्यूटी जाते समय बस की चपेट में आने से हुई मौत |

भोपाल : 19/7/2023 : 50 वर्षीय सुरेन्द्र विष्ट 25वीं बटालियन पुलिस लाइन में रहते थे | वह कमिश्नर कार्यालय में (एम) के पद पर कार्यरत थे | मंगलवार को रोजाना की तरह सुरेन्द्र बाइक से कमिश्नर कार्यालय ड्यूटी जा रहे थे | सुबह करीब साढ़े 11 बजे रोशनपुरा होते हुए पीपुल्स अस्पताल के सामने पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही तेज़ रफ्तार फीडर बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगने से एएसआई नीचे सड़क पर जा गिरे और उनकी कमर पर से बस का पिछला पहिया गुज़र गया | मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | अरेरा हिल्स पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया | पुलिस ने आरोपी बस चालक फारुक को गिरफ्तार कर बस जब्त कर ली है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com