ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर चोरी की गाड़ी को 6.51 लाख में बेचने वाला सरगना गिरफ़्तार |

भोपाल : 20/7/2023 :( नुजहत सुल्तान )  थाना गौतम नगर क्षेत्र से एक वर्ना कार चोरी हुई थी, गाड़ी ओरिजनल चाबी से चोरी की गई थी | कार को आरोपी द्वारा ओएलएक्स पर 6 लाख 51 हज़ार में बेचा गया था | इस गाड़ी को बेचने के लिए फर्जी दस्तावेज़ बनाए गए थे | एएसआई अनिल दुबे को सूचना मिली थी कि  गौतम नगर से चोरी की गई कार इंदौर में बेची गई है | टीम इंदौर पहुंची, पुलिस ने कार के साथ संदेही हारून कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय हसन आजम उर्फ राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी | पूछताछ में हसन नाम के व्यक्ति ने बताया की वह गाड़ी खरीदने और बेचने का काम करता है | 6 महीने पहले वर्ना कार इंदौर में रहने वाले दानिश खान ने भोपाल से चोरी की, और उसे लाकर दी थी | हसन ने कार का फर्जी विक्रय अनुबंध आमिर खान नाम से तैयार किया और ओएलएक्स पर एड डाल दिया | इसके बाद इंदौर निवासी शांतनु रीगल चौराहे पर कार देखने आया तो हसन ने उसे अपना नाम धर्मेन्द्र नामदेव बताया | दूसरे दिन 6 लाख 51 हज़ार में कार खरीदने की बात तय हो गई, हसन ने धर्मेन्द्र नामदेव के रूप में गवाह बनकर साइन किए और कार बेच दी | क्राइम ब्रांच ने इंदौर से गाड़ी बेचने वाले हसन को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस को दानिश और आमिर की तलाश है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com