ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
कलेक्टर की जनसुनवाई में आने वाले लोगों ने शिकायतों को परे रखकर आर्थिक मदद की लगाई गुहार |

भोपाल : 20/7/2023 : कलेक्टर में जनसुनवाई में लोगों ने अब शिकायतें करना बंद करके अपने लिए मदद मांगना शुरू कर दिया है, जनसुनवई में पहले मुख्य रूप से किसी का विभागीय काम नहीं होना या फिर किसी विभाग द्वारा उनके आवेदन पर कार्रवाई नहीं करना जैसी शिकायतें रहती थी  पहले आर्थिक मदद की इक्का-दुक्का फरियाद आती थी, इसी साल से कलेक्टर आशीष सिंह ने रेडक्रास के माध्यम से अधिकतम लोगों को आर्थिक मदद देना शुरू किया है | जून में तीन लोगों की मदद इस मद से की गई, तो जुलाई में यह संख्या 24 से ज़्यादा हो गई वहीं कुल शिकायतों की बात की जाए तो यह संख्या करीब 10% है | जनसुनवाई में जो लोग आर्थिक मदद के लिए आवेदन कर रहे हैं उनमें पढ़ाई में मदद संबंधी ज़्यादा हैं, सबसे ज़्यादा समस्या स्कूल फीस भरने में परेशानी, शिक्षण सामग्री, स्कूल बैग, कॉपी किताबे आदि नहीं ले पाना है | इसके अलावा एक्सीडेंट में किसी की मौत, इलाज और मकान की मरम्मत के लिए आर्थिक मदद देने को भी आवेदन कर रहे हैं | सुपात्रों को यह मदद रेडक्रास के माध्यम से की जा रही है | जुलाई में ही करीब 24 लोगों को 2 लाख रु. से अधिक की मदद की जा चुकी हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com