ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वन रक्षक भर्ती परीक्षा मामले में सीबीआई की क्लोज़र रिपोर्ट को कोर्ट से मिली मंजूरी |

भोपाल : 20/7/2023 : वर्ष 2013 में हुई वन रक्षक भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले में पकड़े गए आरोपियों में शामिल कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना सहित 17 आरोपियों को बड़ी राहत मिली है | इस घोटाले में 102 लोगों को आरोपी बनाया गया था, बाद में व्यापंम घोटाला सीबी आई को भेज दिया गया था | सीबीआई ने जांच के बाद साल 2019 में संजीव सक्सेना सहित 17 लोगों के मामले में क्लोज़र रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की थी | जिस पर फ़ैसला लंबित था | अब सीबीआई द्वारा प्रस्तुत क्लोज़र रिपोर्ट को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है, क्लोज़र रिपोर्ट पर मुहर एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश (व्यापंम प्रकरण) नीतिराज सिंह सिसौदिया ने लगाई है | सीबीआई ने अन्य आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है | बाकी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की कार्रवाई जारी रहेगी |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com