ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शराब पीकर ड्यूटी करने पहुंचे जेपी अस्पताल के पार्किंग कर्मचारी युवक के साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े रात डेढ़ बजे तक जमकर हुआ हंगामा |

भोपाल : 20/7/2023 :( नुजहत सुल्तान )  जेपी अस्पताल परिसर में पार्किंग का संचालन करने वाले कर्मचारियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है, कभी वह मरीजों के परिजनों से विवाद करते हैं, तो कभी बाहर से आए लोगो के साथ मारपीट करते हैं | वे यहां शराब पीकर ड्यूटी करने पहुँचते हैं, और किसी से भी लड़ भिड़ते हैं और अगर कोई इनका विरोध करता है तो एकजुट होकर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं | मंगलवार को भी कर्मचारियों ने मिलकर एक युवक को पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए | उसके साथ की महिलाओं ने युवक को बचाया हंगामा इतना ज़्यादा हुआ कि बच्चा वार्ड तक इसका शोर पहुँच रहा था | किसी ने पुलिस को सूचना भी दी थी लेकिन फिर भी हंगामा डेढ़ बजे रात तक चलता रहा | परिजनों ने बताया कि पार्किंग के कर्मचारी रात के समय सी ब्लॉक के हॉल में ही बिस्तर लगाकर सोते हैं, यहां मरीजों के साथी भी होते हैं ऐसे में यदि कोई बच्चा शोर मचाए या रोए तो यह लोग परिजनों के साथ झगड़ा करते हैं | मारपीट और विवाद के कई वीडियों वायरल हो रहे हैं, एक वीडियों में अस्पताल के इसी ब्लॉक के बाथरूम में  नलों से पानी नहीं आ रहा | बाथरूम से शराब के खाली गिलास और क्वार्टर मिल रहे हैं | अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि, अस्पताल परिसर में सिक्यूरिटी गार्ड और पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहता है | फिर भी इस प्रकार की हरकत कौन कर रहा है जांच की जाएगी और संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com