ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
संबल योजना घोटाले को लेकर हुई परिषद बैठक में मालती राय और परिषद अध्यक्ष के बीच तीखी नोंक झोंक |

भोपाल : 21/7/2023 : गुरुवार को हुई परिषद बैठक में संबल योजना के तहत मृतकों के परिजनों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में 2 करोड़ रु. का घोटाला होने के संबंध में महापौर मालती राय से सवाल तलब किया था | परिषद संचालन के नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में महापौर को जवाब देना होता है | इस पर चर्चा नहीं होती और न संकल्प पारित होता है | लेकिन महापौर ने खुद जवाब देने के बजाय एमआईसी सदस्य मनोज राठौर को जवाब देने के लिए कहा इस पर अध्यक्ष ने उन्हें टोकते हुए कहा कि, नियमानुसार आपको जवाब देना चाहिए | महापौर उनकी बात पर सहमत नहीं थी, अध्यक्ष के बार-बार इस बात को कहने पर महापौर और अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी में  बहस छिड़ गई | और अध्यक्ष पहली बार सदन छोड़कर चले गए भाजपा में संगठन मंत्री रहे वार्ड नंबर 12 के पार्षद ज़ोन अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव ने कहा कि, यहाँ अधिकारी साहूकार और पार्षद चोर हैं | उन्होने कहा कि मैंने महापौर, विधायक और सांसद के टिकट दिए हैं, कुछ सपना लेकर पार्षद बना था साल भर के कार्यकाल में मैं निराश हूं जिसमें पार्षद बेचारा है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com