ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
समूहिक दुष्कर्म के बाद महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाले वीडियो को तुरंत हटाने की चेतावनी देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए |

नई दिल्ली : 21/7/2023 : मणिपुर के थाउबल जिले में 4 मई को लगभग एक हज़ार मैतेई लोगों ने एक गाँव पर हमला कर तीन कुकी महिलाओं और दो पुरुषों को पकड़ लिया | एक महिला बचकर निकल गई जबकि दो को निर्वस्त्र कर घुमाया और एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया | भीड़ ने अगवा किए गए दोनों पुरुषों की गोली मारकर हत्या कर दी | वारदात के बाद दोनों महिलाएं किसी तरह कुकी पहुंची | 19 जुलाई को घटना का वीडियो सामने आने के 24 घंटे बाद पुलिस ने गुरुवार को 32 साल के खयरूम हेरादास सिंह सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है | बाकी आरोपियों की तलाश जारी है | इस शर्मसार कर देने वाली घटना को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए केंद्र और मणिपुर सरकार को चेतावनी दी है कि, सरकार जल्द से जल्द एक्शन ले वरना हम लेंगे | कोर्ट ने कहा कि वीडियो देखने के बाद हम बहुत परेशान हैं, महिलाओं का हिंसा के साधन के रूप में उपयोग करना अस्वीकार है | कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है कि उन्होने इस भयावह घटना के अपराधियों पर क्या कानूनी कार्रवाई की ? साथ ही 28 जुलाई को होने वाली सुनवाई से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय और मणिपुर के मुख्य सचिव को हलफनामा दायर करने को कहा है | सीजेआई ने कहा कि यह कोई नहीं जानता कि, महिलाओं के साथ बर्बरता की यह केवल एक घटना थी, या इस तरह की घटनाओं का पैटर्न है | केंद्र और राज्य सरकार बताएं कि इस प्रकार की घटना को रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए हैं | हम कुछ समय दे रहे हैं कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट को दखल देना पड़ेगा | वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रोध जताते हुए कहा कि यह घटना 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार करने वाली है, मैं मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूं कि अपने-अपने राज्यों में कानून व्यवस्था मजबूत करें | मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि ग्राउंड पर ऐसे हजारों केस हैं,  इसलिए तो इंटरनेट बंद किया है |  सरकार मामले में गंभीर है, दोषियों को फांसी के तख्ते तक पहुंचाया जाएगा |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com