ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
वनरक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो सगे भाइयों से 12 लाख रु. ठगने वाला आरोपी फरार |

भोपाल : 21/7/2023 : भिंड निवासी 24 वर्षीय दिनेश सिंह जाटव जनवरी 2023 में वन विभाग में निकली वनरक्षक भर्ती परीक्षा देने के लिए अपने दोस्त के साथ भोपाल पहुंचा था | परीक्षा का सेंटर पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में आया था, इसी सेंटर पर जाने के लिए दोनों दोस्त पता पूछ रहे थे तभी उनकी मुलाक़ात आनंद नगर में रहने वाले रवि सोनी से हुई | बात करते-करते रवि ने इनसे कहा कि वन रक्षक भर्ती परीक्षा में वह उनकी मदद कर सकता है | परीक्षा देने के बाद दोनों दोबारा रवि से मिले रवि उन्हें अपने साथ घर ले गया उसने नौकरी लगवाने के एवज में एक व्यक्ति से 7 लाख रु. मांगे | घर लौटकर दिनेश ने अपने परिवार से बात की, फिर अप्रैल में वह अपने छोटे भाई सतीश के साथ भोपाल लौटा | दोनों भाई नौकरी के लिए रवि से मिले रवि ने उन्हें पहचान होने का हवाला देकर सतपुड़ा भवन में भी घुमाया था | रवि ने उनसे 6 लाख रु. नगद और 6.5  लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए | लेकिन काफी समय गुजरने के बाद भी नौकरी नहीं लगी परेशान होकर दोनों भाइयों ने रवि से पैसे वापस मांगे तो वह टालता रहा फिर अपना फोन बंद कर लिया | ठगी का एहसास होने पर युवक ने पिपलानी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है | पुलिस ने रवि के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com