ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
देर रात नशे की हालत में घर आने पर पत्नी ने जताई नाराजगी तो पति ने पत्नी का हाथ तोड़ा और एसआई पिता को मारी लोहे की रॉड |

भोपाल : 22/7/2023 : 61 वर्षीय हरिसिंह कनोजिया संजीव नगर में परिवार के साथ रहते हैं, हरिसिंह पुलिस लाइन में सब इंस्पेक्टर हैं | उनका बेटा देवेंद्र शराब पीने का आदि है | वह एक दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था, शराब पीकर आने पर आए दिन उसकी पत्नी से विवाद होता रहता है, पत्नी उसे शराब पीने से मना करती है लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता | गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह नशे में धुत होकर घर आया, तो पत्नी ने नाराजगी जताई तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दी, गुस्से में वह पत्नी से मारपीट करने लगा और विवाद बढ़ने पर लोहे की रॉड से पत्नी पर वार कर दिया पत्नी के सिर पर गहरी चोट और हाथ में फ्रेक्चर हुआ है | बहू की चीख पुकार सुनकर पिता आए तो आरोपी ने उनको भी लोहे की रॉड से मारा जिससे पिता के शरीर पर भी गंभीर चोट आई है | निशातपुरा पुलिस ने पिता की शिकायत पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है, घटना के बाद से ही आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है |      

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com