ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
चुनाव से पहले ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी को दिए 2700 करोड़ रु. |

भोपाल : 22/7/2023 : राज्य सरकार अगले तीन सालों में शहरी ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के लिए राशि खर्च करने की सीमा तय करेगी, चुनाव में चार महीने का समय बचा है | इस दौरान इन कामों के लिए राशि मे कमी न आए, इसके लिए वित्त विभाग ने चुनिंदा विभागों के खर्च की लिमिट तय की है लोक निर्माण विभाग के लिए जुलाई, अगस्त और सितंबर के खर्च के लिए सबसे ज़्यादा 2700 करोड़ रुपए की सीमा तय की है | लोक निर्माण सहित नगरीय विकास एवं आवास, जल संसाधन, उद्दोग, जनजातीय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्वार्टर तीन महीने बजट की लिमिट 8600 करोड़ रु. तय की गई है | हालांकि, इस राशि से प्रदेश के 11 शहरों में 21 फ्लाईओवर बनना हैं | इनमें भोपाल के संत हिरदाराम नगर में बनने वाला डबल डेकर सिक्स लेन ब्रिज भी शामिल है | जिसकी लागत 306 करोड़ रु. आएगी शहर में दो और ओवरब्रिज सहित अन्य कार्यों में भी इसका उपयोग हो सकेगा | इन फ्लाईओवर की समय सीमा तीन साल तय की गई है | इनके काम में सरकार की और से चुनाव से पहले तेज़ी लाए जाने की योजना है, जिससे चुनाव में लाभ मिल सके |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com