ब्रेकिंग न्यूज़ ग्वालियर : कांग्रेस के प्रचार रथ को रोककर बैनर फाड़े, चालक से अभद्रता की गई |                बैतूल : पिकअप से 76 हज़ार रु. के पंखे और मिक्सर जब्त, मतदाताओं को बांटे जाने की आशंका                मंदसौर : कॉम्प्लेक्स में लगी आग बस के ऊपर सीढ़ी लगाकर लोगों को बचाया |                रांची : प्रेमी के साथ पत्नी को देख किया विरोध तो पत्नी ने हथौड़ी से कर दी हत्या |                नई दिल्ली : सोरेन और केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई आज |                  
सरकारी दफ्तरों ने अधिकारियों और कर्मचारियों का निर्वाचन उपयोग के लिए डेटा अपडेट नहीं किया, जुलाई माह के वेतन में आएगी रुकावट |

भोपाल : 22/7/2023 : विधानसभा चुनाव के लिए करीब 14 हज़ार सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की आवश्यकता होती है | इनकी ड्यूटी वोटर लिस्ट अपडेट करने से लेकर मतदान और काउंटिंग तक की रहेगी | इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जून में सभी विभागों को उनके ऑफिस के कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा डेटा ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए थे | लेकिन 2 माह बाद भी विभागों ने डेटा अपडेट नहीं किया | 503 कार्यालयों में से सिर्फ 209 कार्यालय ने ही जानकारी अपडेट की है | ऐसे में अब कलेक्टर सिंह को भी निर्देश जारी करने पड़े उन्होने दो दिन की मोहलत ऑनलाइन डेटा अपडेट करने की संबंधितों को दी है | डेटा अपडेट होने के बाद ही कलेक्टर ऑफिस से लिखित में एनओसी जारी होगी | इसके बाद ही सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को जुलाई का वेतन जारी किया जाएगा | और अगर कर्मचारियों और अधिकारियों का डेटा अपडेट नहीं किया तो उनका जुलाई माह का वेतन रुक जाएगा | चुनाव के दौरान किसी विभाग का काम भी प्रभावित न हो और ड्यूटी के लिए पर्याप्त मात्रा में सक्षम बल मिल जाए | इसलिए सभी का डेटा अपडेट करने को कहा गया है, मुख्य रूप से शिक्षा विभाग पर अधिक ज़ोर रहेगा | यहां से सबसे अधिक कर्मचरियों और अधिकारियों की सेवाएं ली जाती हैं | बच्चों की पढ़ाई पर भी असर न पड़े और ड्यूटी के लिए शिक्षक और अन्य स्टाफ भी मिल जाए, इसके लिए जानकारी लेना भी शुरू कर दिया है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com