ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
खुद को इस्लाम का पैरोकार बताने वाले अगर आतंक फैलाते हैं तो ऐसे झूठे व्यक्तियों के लिए इस्लाम में कोई जगह नहीं |

भोपाल : 22/7/2023 : शहरभर में मोहर्रम की आमद के साथ ही ताज़ियों का निर्माण शुरू हो गया है, पवित्र मोहर्रम माह के दूसरे दिन हुई मजलिसों में उलेमाओं ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन पूरी मानव जाती के लिए एक आदर्श हैं | आतंकवाद का इस्लाम में कोई स्थान नहीं है, कोई व्यक्ति यदि आतंक फैलाकर खुद को इस्लाम का पैरोकार बताता है तो वह झूठा है, और झूठे व्यक्ति की इस्लाम में कोई जगह नहीं है | मोहर्रम की आमद पर अजाखानों, इमामबाड़ों, कर्बला, शिया एवं दाऊदी बोहरा  समुदाय की मस्जिदों में मजलिसें हो रही हैं | करोंद में मौलाना रजी उल हसन हैदरी ने कहा कि, इमाम हुसैन के चरित्र को ध्यान में रख जिंदगी गुज़ारनी चाहिए इमाम हुसैन के किरदार को याद करते हुए कहा कि, किसी के गम में शरीक होने का मतलब सिर्फ इतना ही नहीं कि उनके पास बैठ जाएं | बल्कि, जरूरी है कि उनकी मुश्किल को आसान किया जाए | दाऊदी बोहरा समाज के प्रवक्ता इब्राहीम अली ने बताया कि कर्बला की प्यास के प्रतीक के रूप में अलीगंज कंपाउंड में दूध, शर्बत और पानी की 30 से अधिक सबीले हुसैन लगाई गई हैं | इनमें गुलज़ार भाई की सबील तकरीबन 50 साल पुरानी है | इन सबीलों में समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुँच रहे हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com