ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दो करोड़ का संबल घोटाला करने वालों से राशि वसूलकर जमा कराई जाएगी उनके खिलाफ होगी एफआईआर |

भोपाल : 22/7/2023 :( नुजहत सुल्तान )  संबल योजना में दो करोड़ रुपए के घोटाले का मामला अब बढ़ता ही जा रहा है, नगर-निगम परिषद बैठक में हुए घटनाक्रम के बाद शुक्रवार को महापौर मालती राय ने चार ज़ोनल अधिकारियों को बुलाया और उनसे पूरे मामले की जानकारी ली | इसके बाद महापौर ने निर्देश दिए कि ज़ोनल अधिकारी और एमआईसी सदस्य मिलकर फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे | इसके लिए विधानसभावार एमआईसी सदस्यों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई है | इस वेरिफिकेशन से पहले ज़ोनल अधिकारी अपना प्रतिवेदन देंगे | इन ज़ोनल अधिकारियों ने कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी को सफाई देते हुए कहा कि उनकी जानकारी के बिना ही प्रकरण स्वीकृत कर दिए गए | हर जेडओ के आईडी और पासवर्ड कंप्यूटर ऑपरेटरों के पास हैं, इस मामले में 7 कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटा दिया गया था | गुरुवार को निगम परिषद की बैठक में इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ था |  महापौर ने सभी अधिकारियों से संबल योजना के तहत होने वाले भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी ली | इस मामले में नगर-निगम प्रशासन द्वारा की जा रही जांच पर भी सवाल उठ रहे हैं | जिन प्रकरणों को जांच के दायरे में लिया गया है, वे 13 ज़ोन के हैं | लेकिन सिर्फ 6 ज़ोनल अधिकारियों को नोटिस दिए गए हैं | बाकी के जेडओ से कोई पूछताछ नहीं की गई है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com