ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया अस्पताल में इमरजेंसी में पहले उपचार दिया जाएगा बाद में होगा रजिस्ट्रेशन |

भोपाल : 25/7/2023 :( नुजहत सुल्तान )  हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को पहले इलाज मिलेगा बाद में उनका पर्चा बनाया जाएगा ताकि मरीजों को सही समय पर इलाज मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके | क्योंकि कभी-कभी इमरजेंसी में लाए गए मरीजों का पर्चा बनाने की जद्दोजहद में उनके इलाज में देरी हो जाती है जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो सकता है | इसलिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के चिकित्सकों और स्टाफ के साथ संवाद किया | इस दौरान उन्होने कहा कि इमरजेंसी में कोई मरीज आता है, तो पहली प्राथमिकता उसे सही समय पर सही उपचार देना है | रजिस्ट्रेशन में समय लग जाने पर कई बार मरीजों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पाता इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में मरीज के आने से लेकर उसके इलाज मिलने और अस्पताल से जाने तक का रिकॉर्ड डैशबोर्ड के माध्यम से स्क्रीन पर देखा जा सकेगा | इससे मरीजों को चिकित्सा उपलब्ध कराने में पारदर्शिता आएगी | इसके अलावा डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टाफ को एम्स दिल्ली के ट्रामा सेंटर के विशेषज्ञों से ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी | इसका उद्देश्य है कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को गोल्डन ऑवर में इलाज देकर उसकी जान को बचाने का प्रयास किया जाना है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com