ब्रेकिंग न्यूज़ नई दिल्ली : बृजभूषण की जांच की मांग वाली याचिका खारिज |                सूरत : कांग्रेस प्रत्याशी रहे कुम्भाणी पार्टी से निलंबित |                कैलारस : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या |                जबलपुर : गोदाम ब्लास्ट मामले में शमीम कबाड़ी के घर पर चला बुलडोजर |                अशोकनगर : तारों से डीजे में करंट 2 बारातियों की मौत |                  
भाजपा सरकार ने लाड़ली बहना को दिए 1000 प्रतिमाह चुनाव से पहले अब सरकार गैस सिलेंडर 500 रु. में देने की बना रही योजना |

भोपाल : 26/7/2023 : भाजपा सरकार ने अपनी लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रु. देने का वादा तो पूरा कर दिया है | लेकिन अब एक और योजना बनाई जा रही है जिसे चुनाव से पहले घोषित किया जा सकता है | विधानसभा चुनाव में चार महीने का समय बचा है, कांग्रेस पांच गारंटियों के साथ मैदान में है तो भाजपा इन गारंटियों का तोड़ निकालकर उन्हें चुनाव से पहले ही लागू करने का फार्मूला तलाश रही है | इसी के तहत प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर 500 रु. में देने की योजना बना रही है | इसमें सिर्फ उज्जवला कनेक्शन धारक शामिल किए जाएंगे तो भी करीब 71 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा | इधर, वृद्धावस्था पेंशनधारकों को 400 रु. बढ़ाकर दिए जाएंगे और लाड़ली बहना की राशि भी बढ़ाकर 12,50 रु. प्रतिमाह कर दी जाएगी | प्रदेश के कुल 1.20 करोड़ गैस कनेक्शन धारकों को एलपीजी पर सब्सिडी दी जाए या सिर्फ उज्जवला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाए इस पर अभी निर्णय लेना बाकी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com