ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अब सीबीआई जांच होगी |

नई दिल्ली : 28/7/2023 :  मणिपुर में मई के शुरुआती महीने में जारी जातीय हिंसा में करीब 160 लोगों की जान जा चुकी है, इस हिंसा के दौरान ही दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में एक वीडियो सामने आया था | इसके बाद देशभर में आक्रोश फैल गया | विपक्ष ने इसी मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव रखा है | मणिपुर में हिंसा भड़कने का एक कारण झूठी अफवाहे फैलना भी है | सिक्योरिटी फोर्स ने जमीनी हालात की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है, केंद्र सरकार ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करने का निर्णय लिया है | वहीं इस मामले के ट्रायल भी राज्य के बाहर होंगे | गृह मंत्रालय के अनुसार शांति व सदभाव बहाली के प्रयासों के तहत सरकार ने कुकी और मैतेई समुदायों के सदस्यों के साथ अलग-अलग छह-छह दौर की बातचीत की है | हिंसा रोकने और शांती व्यवस्था के लिए सेना व अर्ध्दसैनिक बालों के करीब 30 हज़ार से अधिक जवान तैनात किए हैं | सुरक्षाकर्मियों ने मैतेई बहुल घाटी इलाकों और कुकी बहुल पहाड़ी इलाकों के बीच एक बफर ज़ोन बनाया है | मणिपुर में अधिकतर मीडिया एक ही वर्ग संचालित करता है | इसलिए शुरू से मामले को लेकर एकतरफा खबरें दी गई | इससे दूसरे वर्ग के खिलाफ गुस्सा इतना भड़का कि हालात बेकाबू हो गए बाद में इंटरनेट बंद होने और जानकारी के लिए केबल टीवी पर निर्भरता ने एकतरफा खबरों को बढ़ावा दिया | रिपोर्ट में कहा कि झूठी खबरें लोगों तक पहुंची, इससे एक वर्ग को लगा कि उन पर दूसरा वर्ग अत्याचार कर रहा है | जिन आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियों जिस मोबाइल से बनाया गया था, उस मोबाइल को जब्त कर लिया गया है और वीडियों बनाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है | महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अब सीबीआई जांच करगी | इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए हैं | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com