ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
थाने में घुसकर सब इंस्पेक्टर ने टीआई को मारी गोली, टीआई की हालत गंभीर |

रीवा : 28/7/2023 : शहर के सिविल लाइन थाने में घुसकर एक सब इंस्पेक्टर ने टीआइ को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया है, टीआइ को गोली मारने का मुख्य कारण सब इंस्पेक्टर को चार दिन पहले लाइन अटैच करना सामने आया है | थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे के समय सब इंस्पेक्टर बी आर सिंह थाने में आए और आते ही टीआइ से सवाल किया कि उन्हें किस कारण लाइन अटैच किया गया है इस पर टीआइ ने कहा कि एसपी का आदेश है, उन्हीं से पूछना मैं इस मामले में कुछ नहीं बता सकता | इसी बात पर सब इंस्पेक्टर और टीआइ की बहस होने लगी, कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी तो सभी पुलिसकर्मी टीआइ के चेम्बर में पहुंचे, तो वहां दोनों में छीनाझपटी हो रही थी | उसी दौरान एक गोली और चली जो टीआइ के कंधे के नीचे लगी और टीआइ  जमीन पर गिर गए पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे | जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है | घटना के बाद इंस्पेक्टर ने खुद को टीआइ के चेम्बर में बंद कर लिया था उन्हें छह घंटे बाद बाहर निकाला जा सका | सब इंस्पेक्टर जब चेम्बर में बंद थे, तब कहा था कि वे केवल  आइजी  से बात करेंगे किसी ने भी चालाकी दिखाई तो दो पिस्तौल और 80 राउंड कारतूस उनके पास हैं | इससे पुलिसकर्मी दहशत में आ गए और कई घंटों तक थाने के आसपास नहीं भटके |  घटना के बाद एसआई बी आर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है | और उनको सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है | अब पुलिस अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं | विवाद की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी | सब इंस्पेक्टर से पूछताछ चल रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com