ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बारिश में किया गया डामरीकरण उखड़ जाता है, फिर भी बना रहे रोड |

भोपाल : 28/7/2023 :( नुजहत सुल्तान )  बारिश में जो सड़कों पर डामरीकरण किया जाता है, वह बारिश होने से जल्द उखड़ जाता है | और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है | सड़कों पर जगह जगह गड्ढे होने से हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है | लेकिन फिर भी शहर में करीब 22 से अधिक स्थानों पर सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है | नगर-निगम वार्डों में तो बकायदा नेताओं को बुलाकर भूमीपूजन कर डामरीकरण शुरू किया जा रहा है | गुरुवार को ही वार्ड 67 में क्षेत्रीय विधायक कृष्णा गौर, एमआईसी छाया ठाकुर को बुलाकर डीके टॉवर से सतनामी नगर तक डामरीकरण का काम शुरू कराया गया है | दरअसल, डामरीकरण का काम बारिश के बाद अक्टूबर से मान्य होता है, जो 15 जून तक ही चलता है | इसके बाद सीसी रोड का काम ही करना चाहिए | गुरुवार को ही बावड़िया ब्रिज से डीके कॉटेज की ओर जाने वाली रोड पर डामरीकरण किया गया, इसके अलावा नेहरू नगर, कोटरा, कोलार व अन्य क्षेत्रों में डामर की सड़कें बनाई जा रही हैं | बारिश में जो डामरीकरण किया जा रहा है वह आमजन के लिए उपयोगी हो या न हो लेकिन ठेकेदारों की जेबें तो भर ही रही हैं | बारिश के बीच सड़कों का डामर भले ही बह जाए लेकिन ठेकेदार की राशि पक्की हो रही है  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com