ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मानसिक रोगी युवक ने अपनी पत्नी व बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी |

सीहोर : 28/7/2023 : सरदार नगर गांव में रहने वाले 32 वर्षीय गणेश विश्वकर्मा अपनी 30 वर्षीय पत्नी मोना विश्वकर्मा, 7 वर्षीय बेटे राघवेंद्र, 3 वर्षीय बेटे वेदांत  व 5 वर्षीय बेटी के साथ रहता था | गुरुवार सुबह उठते ही गणेश विश्व कर्मा ने कुल्हाड़ी निकाली और सीधे अपनी पत्नी मोना और बेटे वेदांत पर वार कर दिया | कुछ देर बाद बड़े बेटे राघवेंद्र की नींद खुली तो देखा मां और भाई खून से लथपथ ज़मीन पर पड़े हैं | पत्नी और बेटे की  निर्गम हत्या करने के बाद शव के पास ही बैठा रहा आरोपी युवक | जब पुलिस पहुंची तो वह बार – बार एक ही बात कह रहा था कि कोई और मारता उससे अच्छा है मैंने ही मार दिया | दरअसल, आरोपी मानसिक रूप से बीमार है उसका पिछले छह महीनों से इलाज चल रहा है | पुलिस आरोपी से हत्या के कारण को लेकर सवाल जवाब कर रही है, लेकिन आरोपी ठीक से कुछ नहीं बता पा रहा है | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com