ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
देश में बढ़ते सायबर फ्रॉड से बचने के लिए समिति ने पैसा निकालने और जमा करने का पूरा सिस्टम ओटीपी आधारित करने की सिफ़ारिश की है |

नई दिल्ली : 29/7/2023 : देश में सायबर फ्रॉड अपने पैर पसारते चला जा रहा है, कई तरीकों से लोगों के साथ धोखाधड़ी करके उनके खातों से पैसा निकालने का चलन बढ़ रहा है | सबसे अधिक सायबर फ्रॉड बैंकिंग धोखाधड़ी में एटीएम से हो रहे हैं | 2020 में एटीएम फ्रॉड के 10.80 लाख केस थे, 2022 में यह बढ़कर 17.60 लाख हो गए | देश में हर रोज़ 60 हज़ार बैंकिंग ट्रांजेक्शन में से एक में धोखाधड़ी हो रही है |  वीडियो आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस से खोले गए खातों में सबसे अधिक ठगी हो रही है | इसमें केवाईसी वीडियो से होता है, इन खातों में सायबर अपराध की रकम जमा की जाती है | जो किसी एटीएम से निकाली होती है | इसमें खाताधारक का सिर्फ मोबाइल नंबर होता है, उन्हें खाते की जानकारी भी नहीं होती | सोशल मीडिया के माध्यम से  भी धोखाधड़ी करके ठगी की जा रही है | कई ऐसे गैर कानूनी एप हैं मोबाइल में जिनसे ग्राहकों को ज़्यादा मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए फंसाया जाता है, कई मामलों में एप वाले पैसा लेकर फरार हुए हैं | गेमिंग वेबसाइट से भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है | ये ट्रांजेक्शन के लिए सीधे यूपीआई से जुड़ी होती है, इनमें  ट्रांजेक्शन के फ्रॉड बढ़ रहे हैं | सायबर फ्रॉड से निपटने के लिए बना सिस्टम 100 रु. में से सिर्फ 8 रु. की धोखाधड़ी पकड़ पा रहा है | गृह और आईटी मंत्रालय के ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि, देश का 81% साइबर क्राइम सिर्फ 10 जिलों में हो रहा हैं | इसके बाद भी औसतन सिर्फ 1.7% मामलों में ही एफआईआर दर्ज हो रही है | साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सायबर क्राइम की पड़ताल करने वाली संसदीय समिति ने आरबीआई से सिफ़ारिश की है कि, पैसा निकालने और जमा करने का पूरा सिस्टम ओटीपी आधारित कर दिया जाए, ताकि हर निकासी या जमा की जानकारी खाताधारक को तुरंत मिल सके | सायबर प्रोटेक्शन अथॉरिटी बने, जो डिजिटल फाइनेंशियल सिस्टम को सुरक्षित बनाने के नियम बनाए | समिति ने कहा कि, वित्तीय संस्थान ठगे गए ग्राहकों को ऑटोमेटिक मुआवजा देने की व्यवस्था बनाएं |    

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com