ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फूड एंड ड्रग मुख्यालय में देर रात बाहरी लोगों के साथ शराब पार्टी करने वाला कर्मचारी निलंबित |

भोपाल : 29/7/2023 :( नुजहत सुल्तान )  ईदगाह हिल्स स्थित फूड एंड ड्रग के मुख्यालय में जहां महिला कर्मचारी लैब है उसके पास ही एक कर्मचारी बाहरी दोस्तों को बुलाकर रात के समय मछली, और शराब का सेवन कर रहा था | एक महिला कर्मचारी ने इस पार्टी का वीडियो बना लिया और इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्टी में दिखाई दे रहे विभाग के तकनीकी सहायक लखन मदनेकर को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है | इसका मुख्य कारण है कि जहां शराब पार्टी हो रही थी उसके पास ही एक लैब है जहां महिला कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सैंपलों की जांच कर रही थी | इसी कारण यह मामला गंभीर माना जा रहा है | इससे पहले भी महिला कर्मचारियों ने देर रात तक ड्यूटी लगाए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी | इसलिए एक अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई गई थी ताकि वह किसी भी गलत घटना पर नज़र रख सके लेकिन जिस दिन यह घटना हुई उस दिन वह खुद ही गायब थे | फिर महिला कर्मचारियों ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी | मुख्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खराब हो गए हैं | इसलिए यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हो सकी इनके खराब होने का पता भी तब ही चला जब शराब पार्टी का पता चलने पर इन्हें चैक किया गया तो ये बंद पाए गए |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com