ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
अवधपुरी में महिला ने अनियंत्रित विचार आने से परेशान होकर लगाई फांसी |

भोपाल : 29/7/2023 :( नुजहत सुल्तान)  शहर में गुरुवार को 3 खुदकुशी की सूचनाएं पुलिस को मिली, जिसमें एक महिला, एक छात्रा और एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी | वल्लभ नगर में रहने वाली 52 वर्षीय शकुंतला पटेल गृहिणी थीं | उनके पति माइनिंग ऑफिसर के पद से रिटायर हुए हैं | गुरुवार को पति अस्पताल गए थे, शाम को जब पति घर लौटे तो पत्नी को फंदे पर लटका देखा | उन्होने तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि अनियंत्रित विचारों से परेशान आ गई हूँ | अपनी मर्ज़ी से ख़ुदकुशी कर रही हूँ किसी को परेशान न किया जाए | उधर, गंजबासौदा निवासी 29 वर्षीय नीलम ठाकुर ने भी गुरुवार को फांसी लगा ली, वह यहां कृष्णा इंक्लेव में किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी | उसने जब परिवार और दोस्तों के कॉल रिसीव नहीं किए तो सूचना पुलिस को मिली | पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो नीलम फंदे पर लटकी मिली | दीवार पर एक सुसाइड नोट चिपका था, इसमें लिखा था कि मैं अपनी मर्ज़ी से यह कदम उठा रही हूँ | किसी से पूछताछ न की जाए और न पुलिस कोई जांच करे | वहीं, ईंटखेड़ी एसडीओपी मंजु चौहान ने बताया कि ग्राम जगदीशपुर निवासी 22 वर्षीय रवि पाल बिजली कंपनी में ऑपरेटर थे, उन्हें चार बजे ड्यूटी जाना था | दोपहर करीब 3 बजे जब रवि की भाभी ने खाने के लिए आवाज़ दी तो अंदर से कोई जवाब नही मिला तो भाभी ने अंदर झांककर देखा तो रवि फंदे से झूल रहा था | हालांकि, रवि के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है अब पुलिस मामले की जांच कर रही है | पुलिस ने रवि का फोन जब्त कर लिया है |  पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com