ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
दहेज प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने जान दी, खबर सुनकर पिता ने खाया जहर |

भोपाल : 31/7/2023 :( नुजहत सुल्तान )  अटेर निवासी 26 वर्षीय किरण द्विवेदी की शादी चार साल पहले छोला मंदिर निवासी आशीष द्विवेदी से हुई थी | शादी के बाद से ही ससुराल वाले किरण को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे | आशीष उसके माता- पिता से पैसे लाने को कहता और कार की मांग कर रहा था | शादी के पहले कार खरीदने के लिए किरण के पिता ने पैसा दिया था | लेकिन वह किरण से और पैसे लाने का दबाव बना रहा था | दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसके साथ गलत व्यवहार करते और उसके साथ मारपीट भी करते थे | इन्हीं बातों से परेशान होकर किरण के मन में आत्महत्या करने का विचार आया | रविवार सुबह 8 बजे किरण भोपाल स्टेशन पहुंची प्लेटफार्म नंबर -1 के रेलवे ट्रैक पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामने कूदकर अपनी जान दे दी | इस खबर को सुनने के बाद भिंड में रह रहे किरण के पिता ने जहर खा लिया, उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है | मृतिका के पास से एक डायरी मिली है जिसमें 7 पेज के सुसाइड नोट में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है | किरण के सुसाइड नोट में सिलसिलेवार पति, सास, ससुर और तीन मामा ससुर द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का जिक्र किया है | इसी के साथ सुसाइड नोट में ससुर महेश चंद्र पर महिला ने गलत बातें और हरकतें करने का आरोप भी लगाया है | सुसाइड नोट के आधार पर पति आशीष, ससुर महेश चंद्र, सास उर्मिला द्विवेदी और तीनों मामा ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है | पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com