ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया में ज़रूरी स्टेंट, कैथेटर, बलून, वायर उपलब्ध न होने से एंजियोप्लास्टी के मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा |

भोपाल : 31/7/2023 :  हमीदिया अस्पताल में होने वाली एंजियोप्लास्टी के लिए मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है, दरअसल हमीदिया में एंजियोप्लास्टी के लिए ज़रूरी स्टेंट, कैथेटर, बलून, वायर ही उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं | इन उपकरणों को सप्लाई करने वाली फार्मेसी से अस्पताल प्रबंधन ने नई व्यवस्था बनाते हुए उससे सप्लाई लेना ही बंद कर दिया | इसके लिए नई एजेंसी तय करने कागजी कार्रवाई शुरू की गई है | एक फर्म तय भी हुई लेकिन बाद में उसने सप्लाई देने से मना कर दिया | अब दोबारा फर्म तय करने की प्रक्रिया की जा रही है | अभी तक स्टेंट सहित अन्य उपकरण उपलब्ध न होने से कार्डियक सर्जन चाहकर भी एंजियोप्लास्टी नहीं कर पा रहे हैं | और मरीजों को एंजियोप्लास्टी के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है | अधिकतर मरीज आयुष्मान योजना के तहत प्राइवेट अस्पतालों में जाकर अपना इलाज करवा रहे हैं | वहीं कुछ मरीजों के परिजन स्टेंट  व अन्य सामान बाहर से खरीदकर लाते हैं | इन सभी सामान की कीमत बाजार में 45 हज़ार से डेढ़ लाख रु. तक होती है, जबकि हमीदिया में आयुष्मान योजना के तहत स्टेंट मरीजों को नि:शुल्क ही लगाए जाते हैं |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com