ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
साढ़े 11 लाख रुपए का सामान उधार लेने के बाद पैसा देने से किया इनकार पिता पुत्र घर बेचकर हुए फरार, पिता आगरा से गिरफ्तार, पुत्र की तलाश जारी |

भोपाल : 31/7/2023 : चंचल चौराहे पर रमेश टेकवाले की फर्नीचर और गद्दे की थोक दुकान है, वह बरखेड़ा निवासी आरोपी राजकुमार गुप्ता और उनके बेटे निखिल को सामान दिया करते थे | दोनों नगद के साथ ही उधार में भी सामान लेते थे | आरोपी पिता पुत्र ने उनकी दुकान से चार साल पहले बेचने के लिए उधार सामान लिया था | लेकिन पैसा न मिलने पर जब व्यापारी ने पैसा मांगा तो दोनों पिता पुत्र टालमटोल करते रहे | आरोपियों ने और लोगो से भी उधार में सामान ले रखा था | जब लोगों ने काफी समय गुज़र जाने के बाद अपना पैसा मांगा तो सब लोगों का पैसा खाकर दोनों पिता पुत्र अपना मकान और दुकान बेचकर फरार हो गए | लोगों ने पुलिस से शिकायत करना शुरू किया तब पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया | शुक्रवार को पिपलानी पुलिस ने आरोपी पिता को आगरा, यूपी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है | पुलिस आरोपी बेटे निखिल की तलाश कर रही है |

 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com