ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में एएसआई सहित 3 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी |

मुंबई : 1/8/2023 : जयपुर से मुंबई जा रही सेंट्रल सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन रविवार दोपहर 2:01 बजे चली थी, ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल का एक जवान चेतन कुमार चौधरी 34, एएसआई टीकाराम मीणा और दो अन्य कांस्टेबल के साथ ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर था | आरपीएफ के चारों कर्मी सोमवार रात 2:27 बजे सूरत से ट्रेन में चढ़े थे | ड्यूटी के दौरान आरोपी चेतन कुमार लोगों को कुछ सियासी भाषण देने लगा इसी बात पर उसकी बहस होने लगी और बहस बढ़ने पर चेतन ने गुस्से में अपनी ऑटोमेटिक राइफल से टीकाराम, और एक यात्री को गोली मार दी, इसके बाद उसने दूसरे डिब्बे और पेंट्रीकार में दो और यात्रियों को गोली से उड़ाया | घटना सोमवार सुबह 5 बजे के बाद मुंबई से 100 किमी पहले पालघर स्टेशन के पास हुई |   चेतन ने पहले साथ बैठे टीकाराम और यात्री अब्दुल कादिर भानपुरवाला (48) को गोली मारी, फिर पेंट्रीकार में गया जहां उसने सदर मोहम्मद को गोली मारी और फिर उसने बी-6 में जयपुर निवासी असगर अली को गोली से उड़ाया | असगर काम की तलाश में मुंबई जा रहे थे | घटना के बाद भागने के लिए उसने ट्रेन की चेन खींची | हालांकि, जीआरपी ने उसे धर दबोचा | घटना के बाद वायरल वीडियो में वह एक यात्री के शव के पास खड़ा होकर लोगों को सियासी भाषण दे रहा है |  आरोपी के पिता बच्चू सिंह रतलाम में तैनात थे, आरोपी यहीं पला बढ़ा, पिता की मौत के बाद 2019 में उसे नौकरी मिली | आरोपी का 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com