ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
गांधी मेडिकल कॉलेज की गर्भवती महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, कोई सुसाइड नोट नही मिला |

भोपाल : 1/8/2023 :( नुजहत सुल्तान )  मूलत: आंध्र प्रदेश की रहने वाली 27 वर्षीय डॉक्टर सरस्वती राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज में गायनेकोलॉंजी में पीजी थर्ड ईयर की छात्रा थीं | दो साल पहले उनकी शादी जयवर्धन चौधरी से हुई थी, 6 महीने पहले ही दोनों कोहेफिज़ा के एक अपार्टमेंट में रहने के लिए आए थे | जयवर्धन यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे | सरस्वती 14 हफ्ते की गर्भवती थी, रात में सरस्वती और जयवर्धन अलग-अलग कमरों में सोए थे | सोमवार सुबह जब बेंगलुरु में रह रहे सरस्वती के भाई ने फोन रिसीव नहीं किया तो उसने बाद में जयवर्धन को कॉल किया सरस्वती से बात करने के लिए | जयवर्धन जब सरस्वती के कमरे में गया तो सरस्वती बेसुध पड़ी थी, सरस्वती को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी सांसे थम चुकी थी | सरस्वती के बेड के पास से 5-5 एमएल के एनेस्थीसिया के दो खाली इंजेक्शन मिले हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com