ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
शहर में घर-घर जाकर लार्वा सर्वे के दौरान 5 घरों में लार्वा मिलने पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई हुई |

भोपाल : 1/8/2023 : सोमवार को जिला मलेरिया कार्यालय के साथ ही स्टेट लेवल टीम मैदान में उतरी, लोगों को घर-घर जाकर समझाइश दी जा रही है, कि लार्वा अपने घरों में न पनपने दें इसके बाद भी घरों में लार्वा मिल रहा है | इस कारण अब शहर में लार्वा सर्वे को लेकर सख्ती बरती जा रही है, कोलार के सुमित्रा परिसर में घर-घर डेंगू लार्वा सर्वे के लिए अभियान चलाया गया | इस दौरान आसपास के 80 घरों में सर्वे किया गया इनमें से 5 घरों में लार्वा मिला | ऐसे में नगर-निगम की टीम बुलाई गई और दो घरों पर तो तुरंत स्पॉट फाइन लगाने की कार्रवाई की गई | इस दौरान जिला मलेरिया कार्यालय के मैदानी अमले ने रहवासियों को बार-बार यह समझाइश दी कि, लार्वा पनपने से कैसे रोकना है | टीम की कार्रवाई का इंतज़ार न करें सब लोगों को समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए अपने-अपने घरों में पानी जमा नहीं होने देना है | ताकि लार्वा न पनपे टीम ने बताया कि यह किसी एक की नहीं बल्कि सबकी सयुंक्त ज़िम्मेदारी है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com