ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
बैंक के रिकवरी एजेंट से मोबाइल और 10 हज़ार रुपए छीनकर तीन साथियों के साथ भाग रही महिला की बाइक स्लिप होने से दर्दनाक मौत, एक साथी घायल, दो फरार |

भोपाल : 2/8/2023 : मुगालिया निवासी 25 वर्षीय प्रमोद धनगर जना फाइनेंस बैंक में रिकवरी एजेंट हैं, और रातीबड़ निवासी राजेंद्र मालवीय एरिया मैनेजर हैं दोनों रविवार को दोराहा शेखपुर से महिलाओं से लोन का पैसा लेकर लौट रहे थे | तभी झिरनिया के सुनसान रास्ते में  शाम करीब 6:30 बजे प्रमोद ने गाड़ी रोकी और बाथरूम करने चला गया | राजेंद्र बाइक के पास ही खड़ा मोबाइल पर बात कर रहा था | तभी एक बाइक पर एक युवक और महिला आए महिला भी प्रमोद के पास जाकर बैठ गई | तभी बाइक से दो और युवक आए और प्रमोद की वीडियो बनाकर धमकाने लगे कि महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा है | इसके बाद तीनों युवकों ने प्रमोद और राजेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी | बदमाशों ने पत्थर से दोनों पर हमला किया जिससे प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया | और बदमाश 10 हज़ार रु. और तीन मोबाइल लूटकर ले गए | पुलिस ने प्रमोद धनगर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज किया था | फरियादी द्वारा बताए गए हुलिए और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोंदरमऊ, गांधी नगर निवासी आरोपी नसीम उर्फ राजा खान (24), अब्बास नगर निवासी नफीस खान को गिरफ्तार कर लिया है | दोराहा निवासी तीसरा साथी फरार है, और आरोपी महिला शाहीन बी (25) की 31 जुलाई की शाम बैरसिया में सड़क हादसे में मौत हो गई | वह पुलिस से बचने के लिए आरोपी नसीम के साथ बाइक से जा रही थी | तभी रास्ते में बाइक स्लिप होने से उसे  गंभीर चोट आई थी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं नसीम भी हादसे में घायल हुआ है |     

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com