ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर टी आई भदोरिया सस्पेंड                प्रदेश मे कल से बंद रहेंगी 150 जीनिग फेक्टरी                समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह का दिल्ली मे निधन                भोपाल : निगम की वेबसाइट से गायब हैं महापौर पार्षद                रतलाम : पश्चिम एक्स्प्रेस के फ़र्स्ट एसी कोच की स्प्रिंग टूटी |                भोपाल : पहली बार भोपाल में पुलिस परिवारों के लिए भी गरबा आयोजित                भोपाल : कमलनाथ बोले – शिवराज सरकार झूठ का पुलिंदा हैं                मुरादाबाद : नाबालिग से समूहिक दुष्कर्म, सड़क पर निर्वस्त्र छोड़ा |                नई दिल्ली-- कोमेडियन राजू श्रीवास्तव का लंबी बीमारी के बाद निधन                भोपाल : भोपाल शहर के नए प्रधान आयकर आयुक्त होंगे राजीव वाशर्णेय,अजय अत्री को इंदौर की कमान                भोपाल : इज्तिमा 18 से 21 नवंबर तक पहली बार विदेशी जमात शामिल नहीं होगी                नई दिल्ली : ईरान में महिलाएं हिजाब के खिलाफ सड़क पर हैं                मुंबई : केंद्रीय मंत्री राणे का अवैध निर्माण टूटेगा 10 लाख का जुर्माना लगा                गुना : कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला के साथ ज़्यादती की                जयपुर : राम मंदिर आंदोलन से जुड़े आचार्य धर्मेन्द्र का निधन |                नई दिल्ली : गुजरात के आईपीएस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत |                मुख्यमंत्री के निर्देश पर झाबुआ के एसपी अरविंद तिवारी सस्पेंड किए गए |                भोपाल, केक काटने को लेकर हुए विवाद में एसआई पर महिला से झूमाझटकी का आरोप                  
8 दिन में अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी आई फ्लू के चलते मोतियाबिंद के ऑपरेशन पर लगी रोक |

भोपाल : 2/8/2023 : शहर में आई फ्लू के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में भीड़ देखने को मिल रही है, शहर के पांच बड़े अस्पतालों का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि आई फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है | जिससे अस्पतालों की आई ओपीडी में लंबी कतारें लगी हुई हैं | आई फ्लू एक फैलने वाली संक्रमित बीमारी है | सेवा सदन अस्पताल  में आई फ्लू के मरीजों को दूसरे मरीजों से अलग रखने की व्यवस्था की गई है | ऐसे में यहां आई फ्लू के लिए अलग ओपीडी कर दी गई है | लगातार  फैल रहे संक्रमण के चलते हमीदिया अस्पताल में मोतियाबिंद की सर्जरी बंद कर दी गई है | यह निर्णय यहां के वार्ड में भर्ती मरीजों में आई फ्लू का संक्रमण पाए जाने के बाद लिया गया है | तीन चार दिन पहले ही यहां के वार्ड में आठ मरीजों को सर्जरी के लिए भर्ती किया गया था | इनमें  से दो  मरीजों में संक्रमण पाए जाने के बाद सर्जरी पर रोक लगाई गई है | हफ़्तेभर में संक्रमण कम होने की संभावना जताई जा रही है | इसके बाद ही दोबारा सर्जरी शुरू कर दी जाएगी | आई फ्लू के चलते शहर में आई ड्रॉप की मांग भी बढ़ गई है, अस्पतालों के अलावा मेडिकल स्टोर से भी लोग आई ड्रॉप की ख़रीदारी कर रहे हैं | एम्स और सेवा सदन अस्पताल में आई फ्लू के अलावा आंखों की दूसरी परेशानी वाले मरीज भी खूब पहुंच रहे हैं | अभी आठ दिन ऐसे ही हालत और रह सकते हैं |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com