ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
जनरल कोच कम कर इकोनॉमी कोच लगाने पर 90 की क्षमता वाले कोच में 280 यात्री सवार |

भोपाल : 2/8/2023 :  ज़रूरत वाले स्थानों पर ट्रेनों की संख्या भले ही स्पेशल व वीकली सहित बढ़ी हो, लेकिन यात्री संख्या में भी 30 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, इस कारण ट्रेने कम पड़ने लगी हैं | बारिश के मौसम में रिज़र्वेशन करवाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आ गई है | ट्रेनों में लगातार बढ़ाई जा रही इकोनॉमी कोचों की संख्या का खामियाजा जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है | 2 से 3 जनरल कोच कम कर इकोनॉमी कोच लगाए जाने के कारण 90 की क्षमता वाले जनरल कोच में 280 तक यात्रियों को लटक कर जान जोखिम में डालकर सफर करते हुए देखा जा रहा है | पहले हर सवारी गाड़ी में आगे और पीछे मिलाकर 5 जनरल कोच लगते रहे हैं, लेकिन अब इनकी संख्या कम होकर 2 से 3 तक रह गई है | इनकी जगह इकोनॉमी कोच लगाए गए हैं | इस कारण आम यात्रियों को खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच मे सफर करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है | भोपाल स्टेशन पर आने जाने वाली कुछ स्थानों की ट्रेनों में तो काफी बुरे हालात में जनरल कोच में सफर करते हुए यात्रियों को देखा जा सकता है |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com