ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
फर्जी बुकिंग के ज़रिए मकान और फ्लैटों का कमीशन लेने वाले दो कर्मचारियों को किया निलंबित |

भोपाल : 2/8/2023 : ( नुजहत सुल्तान )  हाउसिंग फॉर ऑल एचएफए के मकानों और प्लाटों कि बिक्री में बड़ा घोटाला उजागर हुआ है | नगर-निगम की एचएफए शाखा के दो कर्मचारी निजी बुकिंग एजेंट से सांठगांठ कर फर्जी बुकिंग के माध्यम से ब्लैक में प्रॉपर्टी बेच रहे थे | वह नगर-निगम से बुकिंग के आधार पर कमीशन भी ले रहे थे | निगम दफ्तर जाकर सीधे बुकिंग कराने वालों का कमीशन एजेंट के खाते में जा रहा था | 3 महीने में करीब 10 करोड़ रुपए के 75 से अधिक फ्लैट की एक ही एजेंट द्वारा बुकिंग होने पर अफसरों को शक हुआ और कार्रवाई कर इस मामले की जांच की गई तो दो कर्मचारियों का नाम सामने आया | दरअसल, अपर आयुक्त संदीप केरकेट्टा को किसी व्यक्ति ने कलखेड़ा में प्लाट की बुकिंग में गड़बड़ी की  शिकायत की थी | यह व्यक्ति उनके पास प्लाट बुक कराने आया था, केरकेट्टा ने पूछा तो एचएफए के पोर्टल पर देखकर इन्होने जानकारी दी कि सारे प्लाट बुक हो गए हैं | बाद में किसी दूसरे माध्यम से उस व्यक्ति ने प्लाट बुक किया और इसकी सूचना केरकेट्टा को दी | इसी बीच एक बुकिंग एजेंट गोकुलम को दस लाख रु. कमीशन के भुगतान की फाइल केरकेट्टा के पास पहुंची | इस पर केरकेट्टा को शक हुआ और गड़बड़ी का पता चलने पर केरकेट्टा ने भुगतान रोकने के साथ ही दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com