ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एसपी ऑफिस के लेखापाल द्वारा 40 लाख के गबन का हुआ पर्दा फ़ाश |

नर्मदापुरम : 2/8/2023 : एसपी ऑफिस के लेखापाल ने पुलिस कर्मचारियों के एरियर और जीपीएफ के करीब 40 लाख रुपए का फर्जीबाड़ा कर अपने और अपने रिशतेदारों के खातों में डाले पैसे | दरअसल, पुलिस में एक बैंक से दूसरे बैंक में खाता शिफ्ट करने के लिए आईएफएमआईएफ सॉफ्टवेयर के तहत काम होता था | इसमें लेखापाल को यह अधिकार था कि वह खातों को दूसरी बैंक में शिफ्ट करे | इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों के पास नहीं रहती थी | लेखापाल योगेश डोलेकर और प्रभा मीना ने डेढ़ साल पहले तक इस व्यवस्था के तहत कर्मचारियों के खाते दूसरी बैंक में शिफ्ट किए | जो खाते दूसरी बैंक में शिफ्ट किए गए उसमें स्टाफ की पूरी जानकारी तो सही रही, लेकिन उन्होने खुद का खाता नंबर और उनके रिशतेदारों का खाता नंबर जोड़ दिया | इससे पूरी राशि लेखापाल के द्वारा डाले गए नंबर में ट्रांसफर हो गई | जब एक ही खाते में बार –बार राशि दिखी तो गबन पकड़ में आया | एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने दोनों कर्मचारियों को लाइन अटैच कर दिया है | मामले की पूरी जांच का जिम्मा जिला ट्रेजरी ऑफिस को दिया है | जांच के बाद पूरी तरह साफ होगा कि कितनी राशि का गबन हुआ है | यह भी सामने आएगा कि किस बैंक से किस बैंक में खाता शिफ्ट किया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com