ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
घर में सप्लाई की गई आरओ वॉटर की केन में मिला डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा |

भोपाल : 03/08/2023( नुजहत सुल्तान )  :पीने के साफ पानी के लिए मंगाई गई आरओ वॉटर की केन में कीड़े तैरते हुए पाए गए गनीमत ये हुआ कि उस दूषित पानी को पीने से पहले ही उसमें तैरते हुए कीड़े और डेंगू फैलाने वाला लार्वा नज़र आ गया | हुआ यूं कि दानिशकुंज -3 में रहने वाली अनुभा दीक्षित ने अपने घर में आरओ वॉटर की केन मंगाई थी | उनका कहना है कि हमे दो दिन में एक केन पानी की ज़रूरत पड़ती है सालभर से एक ही सप्लायर से पानी ले रहे हैं | बुधवार को भी इसी जगह से पानी की केन आई थी, जब काम वाली बाई ने कैन से पानी निकाला तो उसमें कीड़े तैरते हुए दिखाई दिए, पानी में गंदगी थी | काम वाली बाई ने बताया तो इसकी शिकायत नगर – निगम के क्षेत्रीय एएचओ मधुसूदन तिवारी से की, उन्होने आकर पानी की जांच की, तो पानी में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लार्वा तैर रहा था | अब निगम इस बात की जांच कर रहा है कि आरओ वॉटर की केन में लार्वा किस स्तर पर लापरवाही बरते जाने पर पहुंचा | बिल पर शिल्पी सोसायटी दानिशकुंज का पता है, एएचओ तिवारी टीम लेकर यहां पहुंचे तो यहां पानी में गंदगी तो मिली लेकिन लार्वा नही मिला | इस कारण 3 हज़ार का जुर्माना किया गया है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com