ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
तेज़ रफ्तार कार बस स्टॉप के पोल से टकराकर पलटी खा गई सीट बेल्ट बंधा न होने से कारोबारी की बाहर गिरने से मौत |

भोपाल : 03/08/2023 :अरेरा कॉलोनी में रहने वाले 48 वर्षीय भानु प्रताप सिंह की बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन की फैक्ट्री है | कारोबारी भानु प्रताप सिंह बुधवार 3:15 बजे गिट्टी का डंपर खाली कराने फैक्ट्री जा रहे थे | होशंगाबाद हाइवे पर शनि मंदिर से थोड़ा आगे बढ़े ही थे कि कार की रफ्तार तेज़ होने से कार अनियंत्रित होकर बीआरटी कॉरिडोर के बस स्टॉप के पोल से टकरा गई | और तीन चार पलटी खाई इस दौरान एयर बैग तो खुल गए, लेकिन उसमे बैठे भानु प्रताप ने सीट बेल्ट नहीं बांध रखा था | इस कारण वह बाहर की ओर जा गिरे उन्हें गंभीर हालत में जेपी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया | मिसरोद पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है |

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com