ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
भोपाल स्टेशन पर खानपान का स्टॉल चलाने वाले कांट्रेक्टर से 5000 रिश्वत लेते हुए मैनेजर को रंगे हाथ पकड़ा |

भोपाल : 03/08/2023( नुजहत सुल्तान ) :भोपाल रेलवे स्टेशन पर सुखवीर सिंह भदौरिया खानपान का स्टॉल चलाने वाले पेटी कांट्रैक्टर हैं | उनका स्टॉल प्लेटफार्म नंबर – 1 पर लगता है, उन्होने मंगलवार को शिकायत की थी, कि रेलवे स्टेशन के मैनेजर (कमर्शियल) राजेश रायकवार हर महीने 6000 रु. रिश्वत बंधी के रूप में मांगने के लिए दबाव बना रहे हैं | हर महीने बंधी नहीं देने पर वह अनावश्यक चालान बनाकर परेशान करते हैं | बातचीत के बाद इसी महीने से उन्हें 5000 रु. बंधी के देना तय हुआ है | लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई के लिए टीम भेजी थी | बुधवार को डीएसपी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मयूरी गौर और विकास पटेल ने भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म – नंबर – 1 पर घेराबंदी की थी, जब सुखवीर ने रायकवार को रिश्वत के 5000 रु. दिए तो लोकायुक्त ने उन्हें रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया | 51 वर्षीय रायकवार स्टेशन मैनेजर (कमर्शियल) के पद पर पिछले 3 महीने से हैं | इससे पहले वह भोपाल स्टेशन पर ही अन्य शाखा में पदस्थ थे | लोकायुक्त पुलिस ने रायकवार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है | वहीं लोकायुक्त की टीम स्टेशन पर लगने वाले अन्य स्टॉल संचालकों से भी पूछताछ करेगी | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com