ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मंत्रियों के नंबर से कॉल करके लाखो रु. की ठगी करने वाला मास्टरमाइंड क्राइम ब्रांच की रिमांड पर |

भोपाल : 03/08/2023 :मंत्रियों व नेताओं के नंबर यूके व यूएस की वेबसाइट का उपयोग करके निकालता था आरोपी और इन्ही मंत्रियों के नंबरों से कॉल कर अब तक वह लाखो रुपए की ठगी कर चुका था | उसने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नंबर से कांग्रेस नेता गोविंद गोयल को कॉल कर 5 लाख रु. की मांग की थी |  मास्टरमाइंड तनिश छाजेड़  महाराष्ट्र और कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों के अलावा जयपुर व दिल्ली के नेताओं के नंबर से भी कॉल कर चुका है | डेढ़ महीने पहले उसने जयपुर में एक मंत्री के नंबर से पार्टी के लिए फंडिंग करने वाले व्यक्ति से 7 लाख रु. वसूले थे | 12 जुलाई को गोविंद गोयल को उसने कॉल कर कहा कि मैं कमलनाथ का पीएसओ बात कर रहा हूँ कमलनाथ जी अभी बिजी हैं | उन्हें 5 लाख रु. अर्जेंट में चाहिए | लेकिन गोयल को उसकी बात पर शक हुआ और उसने सतर्कता दिखाते हुए उसे थोड़ी देर बाद कॉल करने को कहा और इतनी देर में उसने कमलनाथ से बात की तो उन्होने पैसे मांगने की बात से मना किया | तनिश का दोबारा कॉल आया तो गोविंद ने उसे अपने बंगले पर बुलाया और इतने में क्राइम ब्रांच को भी सूचना दे दी, मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने तनिश छाजेड़ और उसके दो और साथियों को गिरफ्तार किया है | तनिश क्राइम ब्रांच की रिमांड पर है | क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक पुलिस को भी तनिश की गिरफ्तारी की सूचना दे दी है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com