ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
हमीदिया में जूडा की हड़ताल के चलते करीब 40 ऑपरेशन अटके, ओपीडी में आए रोगियों को वापस लौटाया |

भोपाल : 04/08/2023 : हमीदिया अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने तीसरे दिन भी हड़ताल खत्म नहीं की, डॉ. सरस्वती की अत्महत्या से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने  मांग की है कि एचओडी डॉ. अरुणा कुमार को कहीं और पदस्थ किया जाए | गुरुवार को जूडा ने रेली भी निकाली वहीं दूसरी और जीएमसी की कॉलेज काउंसिल की मीटिंग में डॉ. अरुणा कुमार को हटाने का मुद्दा छाया रहा | जूडा के प्रवक्ता डॉ. कुलदीप गुप्ता का कहना है कि, डॉ. अरुणा कुमार मैडम दूर रहें | कल भी हमें धमकाया गया हम नहीं चाहते कि हड़ताल आगे बढ़े, या रोगियों का नुकसान हो इस हड़ताल का खामियाजा अस्पताल में आए रोगियों को भुगतना पड़ रहा है | जिनके ऑपरेशन होना थे उन्हें आगे की तारीख दे दी गई है, करीब 40 ऑपरेशन अटके | ओपीडी में आए रोगियों को बिना इलाज दिए ही वापस लौटाना पड़ा | करोंद के शांति नगर से दोपहर करीब 12:35 बजे से आईं रुचिका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी का गर्भवती होने के बाद से ही यहां इलाज चल रहा है | उसकी डिलेवरी का समय आ गया है और डॉक्टर उसे अटेंड नही कर रहे हैं | अब हम उसे निजी अस्पताल लेकर जा रहे हैं | इसी तरह अधिकांश मरीजों को बिना इलाज दिए ही वापस कर दिया गया है | कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि हमीदिया अस्पताल में जूडा की हड़ताल के चलते मरीजों के इलाज के लिए जल्द कोई व्यवस्था कराएंगे | सभी सीएमएचओ को निर्देश दिए हैं कि वो जिले से मरीजों को जबरन रैफर ना करें |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com