ब्रेकिंग न्यूज़ आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                रीवा : सूखी नहर में गिरी बाइक, हादसे में सेना के दो जवानों की मौत |                सतना : चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुए धमाके से 2 बच्चे जख्मी |                सीहोर : आधी रात को रुकवाया बाल विवाह बिना दुल्हन के लौटी बारात |                खंडवा : बिना इंजन के चल पड़ी मालगाड़ी, 5 डिब्बे ट्रैक से उतरे |                  
जीएसटी सर्वे अभियान के तहत टैक्स चोरी पकड़ी जाने पर 264 में से 125 बोगस फर्म्स का रजिस्ट्रेशन किया कैंसिल |

भोपाल : 04/08/2023 : 16 मई से शुरू हुए जीएसटी सर्वे अभियान के दौरान 1600 फर्मों का फिजिकल वेरिफिकेशन हो चुका है, इनमें 264 फर्म्स बोगस मिलीं | इनमें करीब 277 करोड़ रु. की टैक्स चोरी पकड़ी गई है | इस कारण जो अभियान 15 जुलाई को खत्म हो जाना था, उसकी अवधि बढ़ाकर 15 अगस्त तक कर दी गई है | जांच अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में जो भी बोगस फर्म्स बनी हैं, उनमें सभी मामलों में दूसरे के आधार, रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल आदि दस्तावेज़ नाम बदलकर उपयोग किए गए हैं | बोगस मिली 264 फर्म्स में से 125 का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया है | जबकि, 73 का रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किया गया है | जांचकर्ताओं की माने तो बोगस फर्म रैकेट में जुड़ी 1600 फर्म्स मप्र की हैं, जबकि 1900 का संबंध अन्य राज्यों में संबंधित अधिकारियों को लिखा गया है | अधिकतर मामलों में विभाग द्वारा बोगस जीएसटी फर्म का रजिस्ट्रेशन कैंसिल आईटीसी रिवर्स करने की कार्रवाई की जा रही है | जबकि कुछ मामलों में पुलिस में एफआईआर की गई है | ताकि फर्जीबाड़े में शामिल जीएसटी रैकेट की जांच हो सके 15 जुलाई तक विभाग के पास लगभग 250 फर्म्स की जांच बाकी थी, विभाग को केंद्र और अन्य स्त्रोतों से 200 से 300 फर्म्स की जांच और मिलने की उम्मीद है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com