ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एसडीओ के बेटे से 50 लाख रु. लेने के 4 साल बाद भी नही बनाई फिल्म फिल्म निर्माता प्रभु राज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज |

भोपाल : 04/08/2023 : शेख चिल्ली फिल्म के निर्माता ने वन विभाग के रिटायर्ड एसडीओ के बेटे द्वारा लिखी कहानी पर फिल्म बनाने का लालच देकर उनसे 50 लाख रु. लेकर हड़प लिए | एमपी एमएलए क्वार्टर जवाहर चौक निवासी 69 वर्षीय दिनेश कुमार दुबे वन विभाग से रिटायर्ड एसडीओ हैं, उनका बेटा मनु राज दुबे फिल्म की कहानी लिखने का शौकीन है | मनु राज के माध्यम से 6 अगस्त 2019 को फिल्म निर्माता प्रभु राज नायडू को ग्लोबस फेल सिटी चूनाभट्टी का मकान किराए पर दिया था | शेख चिल्ली फिल्म के निर्माता नायडू का ऑफिस रुस्तम जी एलांजा माइंड स्पेस मलाड (वेस्ट मुंबई) और स्टर्लिंग ग्लोब ग्रांड रोड होशंगाबाद पर है | प्रभु राज ने मनु राज को भरोसा दिलाया कि वह उनकी लिखी हुई कहानी पर फिल्म बनाएंगे | इसके लिए उन्होने मनु से कहा कि 50 लाख तुम्हारी तरफ से और 50 लाख मैं लगाऊंगा फिल्म निर्माण में और जो भी मुनाफा होगा उसका 50-50 % हम दोनों लेंगे | इस बात से सहमत होकर मनु राज ने प्रभु राज को 50 लाख रु. दे दिए |  लेकिन 4 साल बाद भी जब फिल्म का निर्माण नही किया गया तो मनु ने प्रभु राज पर पैसा लौटाने का दबाव बनाया लेकिन प्रभु राज उसे टालता रहा | उसके बार बार दिए गए झूठे आश्वासन से परेशान होकर दिनेश दुबे ने ठगी का एहसास होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई | पुलिस ने आरोपी फिल्म निर्माता प्रभु राज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com