ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
एनजीटी की कार्रवाई के चलते अवैध कटाई मिलने पर बोर वन पर लगेगा जुर्माना |

भोपाल : 08/08/2023 : बैरागढ़ भोपाल स्थित बोर वन में नगर निगम की योग और ध्यान शेड बनाने की योजना थी, इसके लिए 22 फरवरी 2023 को निविदाएं भी बुलाई गई | इस निर्माण के लिए मार्च में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की गई | नगर निगम ने भी 100 पेड़ काटे जाने की बात कुबूली है | पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर पर्यावरणविद नितिन सक्सेना ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में याचिका दाखिल की थी | एनजीटी ने सख्ती बरतते हुए मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई | इसमें  पीसीसीएफ, भोज वैटलेंड अथॉरिटी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे  कमेटी 31 अक्टूबर तक अपनी जांच एनजीटी को सौपेंगी | एनजीटी ने आदेश दिया है कि, यदि बोर वन में पेड़ों की अवैध कटाई मिलती है तो नगर-निगम से पर्यावरण नुकसान के लिए जुर्माना वसूला जाएगा | यदि कोई निर्माण हो रहा है तो उसे भी तत्काल रोका जाएगा | और अगर पहले से कोई निर्माण हो चुका है तो उसे तोड़ दिया जाएगा |   

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com