ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
मानसिक रोगी युवक ने अपने दो चाचाओं पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी, बीच बचाव के लिए आईं चाची व बड़ी मां पर भी हमला, गांव में डर व दहशत का माहौल |

सागर : 08/08/2023 : नयागांव बम्होरी में 28 वर्षीय सनकी युवक ने पागलपन में रौद्र रूप धारण कर वहशीपन की सारी हदें पार कर दी | उसने अपने परिजनों को एक के बाद एक कुल्हाड़ी से काटना शुरू किया | आरोपी युवक राव साहब यादव विवाहित है, उसके दो बच्चे हैं | करीब 2 महीने से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, और वह गांव में आतंक मचाता रहता है | सोमवार को भी शाम के समय राव साहब पिता रम्मू यादव ने अचानक अपने ही सगे चाचा सुखराम और जीवन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया | उसने एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया  उनकी चीख पुकार सुनकर बीच बचाव के लिए पहुंची चाची कैलाशरानी और बड़ी मां सरोजरानी पर भी उसने हमला कर दिया जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं | अचानक मची चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजन और पड़ोसी उसके पागलपन को देखकर इतना डर गए कि अपने बच्चों को लेकर घरों में दुपक गए | ग्रामीणों ने उसके खौफ के कारण छतों पर लाठियों और पत्थरों के साथ शरण ली, और अपनी जान बचाई | घटना के बाद से गांव के लोगों में डर और दहशत का माहौल है | उसने गांव के रास्ते से गुज़र रहे शिक्षक रवि गोड़ पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे शिक्षक के हाथ में गंभीर चोट आई है | सूचना मिलते ही एसडीओपी पूजा शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया है | 

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com