ब्रेकिंग न्यूज़ मुंबई : सलमान खान के घर फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार आरोपी हिरासत में फंदे पर लटका मौत |                खंडवा : मार्कशीट में जन्मतिथि देखकर प्रेम विवाह करने वाली लड़की निकली नाबालिग प्रेमी गिरफ्तार |                 दतिया : डायनामाइट में पत्थर मारते ही विस्फोट, दो युवकों की मौत |                इंदौर : फर्जी बिल कांड में तीन कर्मचारी बर्खास्त |                इंदौर : कांग्रेस नेता मनोज सुले ने अपने कोल्ड स्टोरेज में फांसी लगाकर की अत्महत्या |                रतलाम : गला दबाकर पत्नी की हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए मुंह में डाला जहर |                आलीराजपुर : शादी में जा रहे 2 भाइयों की ट्रक की चपेट में आने से मौत |                राजगढ़ : जंगल में पेड़ पर लटका मिला 72 दिन से गायब युवक का कंकाल |                झाबुआ : साड़ी के फंदे में फर्श पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |                  
पैसे लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाला गिरोह क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा |

सीहोर/रेहटी : 08/08/2023 : लोगो से पैसे लेकर फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह को क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले 10 दिनों में अलग-अलग जगह छापामार कार्रवाई कर अपनी गिरफ्त में लिया है | इस गिरोह में शामिल भरत पटेल पिता मुन्नालाल देवरी कला जिला सागर, केशव चौहान पिता अनार सिंह चौहान आयु 27 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15 पटेल कॉलोनी रेहटी, हितेश आसवानी पिता पीताम्बर दास आसवानी, 30 वर्ष निवासी रेहटी जिला सीहोर और आरिफ़ खान पिता सुभान खान 26 वर्ष कलवाना जिला सीहोर हैं | यह गिरोह लोगों से 500 से दो हज़ार रु. तक लेकर उन्हें फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर देता था | इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब कई गरीब लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तो पता चला कि उनका कार्ड फर्जी है | यह गिरोह लंबे समय से सीहोर जिले के रेहटी व भैरुंदा में काम कर रहा था | इस गिरोह का एक सदस्य भरत पटेल 450 से अधिक फर्जी आयुष्मान कार्ड बना चुका है | वहीं केशव चौहान चार महीने से इस मामले में फरार चल रहा था | जिसे क्राइम ब्रांच ने राजस्थान की सीमा से पकड़ा है | इनमें पकड़ाने वाला आरोपी आरिफ़ खान कामन सर्विस सेंटर भैरुंदा में ब्लाक कार्डिनेटर के पद पर पदस्थ था | और लगातार ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कर रहा था | क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है, क्राइम ब्रांच को कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं | गिरोह का कनेक्शन पूर्व में सागर से पकड़ाए सदस्यों से मिला है |  

 

Advertisment
 
प्रधान संपादक समाचार संपादक
सैफु द्घीन सैफी डॉ मीनू पाण्ड्य
Copyright © 2016-17 LOKJUNG.com              Service and private policy              Email : lokjung.saify@gmail.com